Trump के बदलते बयान और Iran War —33 दिनों में कैसे पलटा युद्ध?

Vimarsh360
सच का हर पहलू
विशेष विश्लेषण
4 अप्रैल 2026 | दीपक चौधरी
⚡ युद्ध विश्लेषण · जियोपॉलिटिक्स

ट्रंप के बदलते बयान और ईरान युद्ध —
33 दिनों में कैसे पलटा युद्ध?

“युद्ध जीत लिया” से “पत्थर युग में भेजेंगे” तक — एक महीने में ट्रंप ने कितनी बार अपना स्टैंड बदला, और क्यों?

✍️ दीपक चौधरी | Vimarsh360 📅 4 अप्रैल 2026 📺 Vimarsh with Deepak @7PM 🌐 X: @DEEPAK26108248
us-israel-iran war — Trump, Khamenei, Netanyahu

ट्रंप, खामेनेई और नेतेन्याहू — तीन नेता, एक युद्ध | Photo: Composite

28 फरवरी 2026 की रात जब अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया — सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या हुई, तेहरान में तबाही मची — तब डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर लिखा: “यह Operation Epic Fury है। हम जीत रहे हैं।” लेकिन 33 दिनों बाद की तस्वीर बिल्कुल अलग है। ट्रंप के बयान हर रोज़ बदल रहे हैं — कभी “युद्ध खत्म होने वाला है”, कभी “ईरान को पत्थर युग में भेज देंगे”। यह विश्लेषण उन बदलावों की पूरी टाइमलाइन और उनके पीछे के कारणों को उजागर करता है।
33 दिन बीत चुके हैं युद्ध शुरू हुए
39% ट्रंप का approval rating (अब तक का सबसे कम)
$105 प्रति बैरल Brent Crude — 2 अप्रैल को
😤 जब अमेरिका को ईरान ने झूठा कहा — इतिहास में पहली बार

🇺🇸 अमेरिका कह रहा है… 🇮🇷 ईरान कह रहा है…

इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति — अमेरिका — बार-बार दावा कर रहा है कि “बातचीत हो रही है”, “deal होने वाली है”, “युद्ध खत्म होने वाला है” — और दूसरी तरफ ईरान सार्वजनिक रूप से कह रहा है: “यह झूठ है, हमारी कोई बात नहीं हुई।” ईरान के IRGC spokesman Ebrahim Zolfaghari ने ट्रंप पर सीधा आरोप लगाया — “Going back and forth between talks and threats.” ईरान ट्रंप को “deceitful” (धोखेबाज़) कह चुका है। यह diplomatic अपमान अभूतपूर्व है।

ट्रंप: “US has WON the war… Iran agreed to never have a nuclear weapon.” (24 मार्च) — Iran: “No negotiations have been held.” (Qalibaf, Parliament Speaker, X post)

इसी के साथ एक और शर्मनाक तस्वीर है — ईरान की military power का मज़ाक। ट्रंप ने 3 मार्च को कहा था: “Iran has no navy, air force, air detection or radar — just about everything’s been knocked out.” ठीक एक महीने बाद, 3 अप्रैल को ईरान ने अमेरिका का F-15E Strike Eagle मार गिराया। एक A-10 Warthog भी। दो Black Hawk helicopters को गोलियाँ लगीं। यानी जिस air force और air defense को ट्रंप ने “खत्म” बताया था — वह अभी भी अमेरिकी विमान गिरा रही है।

“ट्रंप ने कहा था ‘Iran की navy खत्म’ — लेकिन Hormuz आज भी बंद है और US Navy खुद वहाँ से गुज़रने में असमर्थ है।” — CNN Analysis, 2 अप्रैल 2026

Hormuz के बारे में तो स्थिति और भी अजीब है। ट्रंप ने 1 अप्रैल को कहा: “Strait will just open up naturally.” लेकिन CNN ने तुरंत रिपोर्ट किया — अमेरिकी नौसेना खुद Hormuz से नहीं गुज़र पा रही। यानी ट्रंप का “naturally” वाला दावा हवाई था। ऐसा लग रहा है जैसे ट्रंप कह रहे हों: “मैंने रायता फैला दिया है — अब जिसे ज़रूरत हो, वो खुद समेटे।” यूरोप, Australia, Gulf देश — सब अपनी energy supply के लिए तरस रहे हैं, और अमेरिका कह रहा है: “यह naturally ठीक हो जाएगा।”

ईरान की missile attacks लगातार जारी हैं — Israel, Gulf countries, Qatar’s LNG capacity का 17% तबाह। और ट्रंप कह रहे हैं “युद्ध nearing completion”।

यह विरोधाभास इतना तीखा है कि energy markets ने भी ट्रंप के बयानों पर भरोसा करना बंद कर दिया है। CNN की रिपोर्ट का headline था: “Energy markets start tuning Trump out after repeated Iran war whiplash.”

📅 टाइमलाइन — ट्रंप के बदलते बयान
28 फ़रवरी
2026
युद्ध का पहला दिन — असली मकसद: Regime Change
ट्रंप ने रात 2:30 बजे Truth Social पर 8 मिनट का वीडियो जारी किया। “ईरान की ‘menacing activities’ अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा है। हम ईरान के लोगों से कह रहे हैं — अपनी सरकार को उखाड़ फेंको।” “Khamenei — इतिहास के सबसे बुरे इंसानों में से एक — मर गया।” (Truth Social) युद्ध का साफ मकसद: regime change + nuclear sites को खत्म करना।
⚠️ पहले दिन से ही ‘Regime Change’ की बात — जो बाद में धीरे-धीरे गायब होने लगी। हालाँकि ट्रंप अब कहते हैं: “नए लोग अच्छे लग रहे हैं” — यह भी एक तरह का regime change ही है, बस शब्द बदल गए।
1 मार्च
पहला U-Turn बदलाव
हमले के अगले ही दिन ट्रंप ने कहा — ईरान के नेता बातचीत करना चाहते हैं, और उन्होंने ‘हाँ’ कर दी। “Iranian leaders want to negotiate — and I agreed.” लेकिन ईरान के Ali Larijani ने तुरंत इस दावे को खारिज कर दिया — किसी बातचीत से इनकार।
⚡ युद्ध शुरू हुए 24 घंटे भी नहीं — और ट्रंप ने deal की बात शुरू कर दी। ईरान ने झूठा कहा।
2–3 मार्च
चार “स्पष्ट” उद्देश्य घोषित
ट्रंप ने war के 4 objectives गिनाए: “ईरान की missiles और production destroy करना, Navy को खत्म करना, terrorist proxies को fund बंद करना, nuclear weapon कभी नहीं बनने देना।” साथ ही कहा: “Just about everything’s been knocked out — Iran has no navy, air force, air detection, or radar.”
⚠️ White House ने इन्हें “clear and unchanging objectives” कहा — लेकिन बाद में यही बदलते रहे।
6 मार्च
कोई Deal नहीं — “Unconditional Surrender” कड़ा रुख
“There will be no deal with Iran except unconditional surrender!” (Truth Social) Deal की बात एकदम बंद — अब पूरी तरह जीत की भाषा।
9 मार्च
Netanyahu को युद्ध समाप्ति में बराबर भागीदार माना साझेदारी
Times of Israel को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा युद्ध खत्म करना “mutual” फैसला होगा — नेतेन्याहू के साथ मिलकर। “Iran was going to destroy Israel and everything else… We’ve worked together. We’ve destroyed a country that wanted to destroy Israel.” साथ ही कहा: “Soon” खत्म होगा युद्ध।
अब ट्रंप ने नेतेन्याहू को co-decision maker बताया — अमेरिका अकेला नहीं।
11 मार्च
“युद्ध जल्द खत्म होगा”
“I don’t think it will last too long… it will end soon.”
19 मार्च
South Pars हमले पर ट्रंप ने इस्राइल से दूरी बनाई पलटी
इस्राइल ने ईरान के South Pars gas field पर हमला किया — जिससे Qatar का 17% LNG capacity तबाह हुआ। ट्रंप ने कहा: “मुझे इस हमले की जानकारी नहीं थी। अब ईरानी oil infrastructure पर कोई और हमला नहीं।” यह पहला मौका था जब ट्रंप ने इस्राइल से खुले तौर पर असहमति जताई।
⚡ बड़ा मोड़ — इस्राइल ने “alone” अटैक किया और ट्रंप embarrassed हुए।
20 मार्च
“लक्ष्य के करीब”
“We are getting very close to meeting our objectives.” (Truth Social)
21–22 मार्च
शांति वार्ता की तैयारी — 6 शर्तें Deal Mode
Reports आईं कि US ईरान से peace talks के लिए तैयार है, 6 demands के साथ। लेकिन ईरान ने साफ मना किया।
23 मार्च
48 घंटे का ultimatum — फिर खुद ही रोका 180° Turn
पहले ट्रंप ने Iran को 48 घंटे में Strait of Hormuz खोलने का ultimatum दिया — power plants उड़ाने की धमकी दी। फिर उसी दिन Truth Social पर: “POSTPONE ANY AND ALL MILITARY STRIKES on Iran’s energy infrastructure for 5 days due to VERY GOOD AND PRODUCTIVE CONVERSATIONS.” Iran ने कहा — कोई बातचीत हुई ही नहीं। “Deceitful.”
⚡ एक ही दिन में — ultimatum और फिर postponement। बाज़ार हैरान।
24 मार्च
“हम जीत गए” — Deal होने वाली है Victory Lap
“The United States has ‘won’ the war and Iran wants to make a deal so badly.” “Iran agreed to ‘never have a nuclear weapon’.” Iran ने कहा — किसी engagement की पुष्टि नहीं। Parliament speaker Qalibaf ने X पर लिखा: “No negotiations have been held.”
28–29 मार्च
Vance-Netanyahu तनाव और ट्रंप की चुप्पी आंतरिक दरार
Reports आई कि VP JD Vance और नेतेन्याहू के बीच तीखी बातचीत हुई — Iran की एक secret plan फेल हो गई जिसे Netanyahu ने “adopt” किया था। Trump “has long since changed direction.” 29 मार्च को ट्रंप ने कहा: “Talks with Iran going well, Iran agreed to most demands.” ईरान ने फिर सब नकारा।
⚡ Vance-Netanyahu clash पहली बार सार्वजनिक हुआ।
29–31 मार्च
Ground Operation की धमकी — Kharg Island पर कब्ज़े की बात Escalation
“Deal नहीं हुई तो ईरान के सभी electric generating plants एक साथ उड़ा देंगे।” साथ ही ईरान के Kharg Island पर Ground Operation भेजने की धमकी — जहाँ से ईरान का 90% oil export होता है। 6 अप्रैल को Hormuz खोलने की new deadline दी।
1 अप्रैल
Primetime Address — “युद्ध nearing completion”
ट्रंप का पहला औपचारिक राष्ट्रीय संबोधन (20 मिनट)। “In these past four weeks, our armed forces have delivered swift, decisive, overwhelming victories.” “The hard part is done… Strait will just open up naturally.” “Over the next 2-3 weeks, we’re going to bring them back to the stone ages, where they belong.” एक ही भाषण में: “युद्ध जीत लिया” + “2-3 हफ्ते और बमबारी करेंगे” — दोनों एक साथ।
⚡ Oil markets ने speech के बाद Brent Crude $105+ पहुँचा — कोई राहत नहीं।
3–4 अप्रैल
Iran ने US F-15E मार गिराया — ट्रंप के “जीत” के दावों पर सवाल
3 अप्रैल को Iran ने US Air Force का F-15E Strike Eagle गिराया। Pilot बचा, WSO की तलाश जारी। एक A-10 Warthog भी मार गिराया गया। ट्रंप की approval rating 39% — second term में सबसे कम। Gas prices $4/gallon से ऊपर — 2022 के बाद पहली बार। NPR/Reuters ने बताया: Trump “already at a low point” है।
— ✦ —
🔍 बयान क्यों बदलते रहे? — पाँच कारण
📉

1. घरेलू राजनीति का दबाव

Gas prices $4/gallon से ऊपर, approval rating 39%, economy approval 29% — ये सब ट्रंप को कमज़ोर कर रहे हैं। 2026 midterms में 7 महीने बाकी हैं। जब भी oil markets नकारात्मक होते हैं, ट्रंप “deal होने वाली है” वाला बयान देते हैं — markets थोड़ा शांत होते हैं।

🤝

2. इस्राइल और मोसाद का फैक्टर

Guardian ने खुलासा किया कि Steve Witkoff और Jared Kushner “Israeli assets” की तरह काम कर रहे थे — जान-बूझकर US-Iran युद्ध भड़काने के लिए। South Pars हमले पर ट्रंप का “मुझे नहीं पता था” कहना — यह दर्शाता है कि इस्राइल अपना एजेंडा चला रहा था।

🇮🇷

3. ईरान का अप्रत्याशित, मज़बूत जवाब

TIME की रिपोर्ट: Defense Secretary Hegseth “caught off guard” थे। उम्मीद थी ईरान सीमित जवाब देगा — लेकिन Kuwait, Bahrain, Saudi Arabia, UAE, Qatar सब पर हमले हुए। Strait of Hormuz बंद। अमेरिकी विमान गिराए जा रहे हैं।

⚡

4. Vance-Netanyahu दरार और आंतरिक असहमति

Times of Israel की रिपोर्ट: एक secret plan जो Netanyahu ने “adopt” की थी, फेल हुई। Vance और Netanyahu के बीच “tense call” हुई। Vance ने युद्ध से पहले ही “benefits and risks” दोनों बताए थे।

🌊

5. कोई Exit Strategy नहीं

Al Jazeera के विश्लेषक Trita Parsi: “It reveals that he really does not have a plan.” Iran की शर्तें अब और कड़ी हैं — reparations, Hormuz पर fees, missile program बरकरार रखना, US bases बंद।

🏛️

6. ‘Maximum Pressure’ की विरासत और Over-Confidence

ट्रंप ने Venezuela में Maduro को हटाया, 2025 में Iran nuclear sites hit की — बिना बड़े consequences के। इस success से वह “risk-ready” हो गए थे। लेकिन Iran 2026 में 2025 जैसा नहीं था।

“ट्रंप के चार “unchanging objectives” — आज न nuclear sites confirmed destroyed हैं, न Regime Change हुआ, न Hormuz खुला, न ईरान surrendered। फिर भी White House कहता रहा: ‘Mission nearing completion’।”

— विश्लेषण: दीपक चौधरी, Vimarsh360 | Arms Control Association के facts पर आधारित
⚖️ सबसे बड़े विरोधाभास — एक नज़र में

स्रोत: AP/Philadelphia Inquirer Fact Check | CNN Analysis | Wikipedia

तारीखट्रंप ने कहाहकीकत
3 मार्च“Iran has no navy, air force, air detection or radar”3 अप्रैल को Iran ने US F-15E गिराया
1 मार्च“Iran wants to negotiate — I agreed”ईरान ने तुरंत इनकार किया
24 मार्च“US has WON the war”Hormuz बंद, oil $105+, planes गिर रहे हैं
23 मार्च48 घंटे का ultimatum दियाउसी दिन खुद 5 दिन का extension दिया
1 अप्रैल“Strait will open up naturally”US Navy खुद Hormuz से गुज़रने में असमर्थ
19 मार्चIsrael के South Pars हमले से अनजान बतायाइस्राइल ने “alone” एक्शन लिया — alliance में दरार
🇮🇷 ईरान का “आशा के विपरीत” जवाब — क्यों बड़ा फ़र्क पड़ा?

TIME Magazine ने खुलासा किया कि ट्रंप प्रशासन को उम्मीद थी कि ईरान “calibrated” यानी सीमित जवाब देगा — 2025 की तरह। लेकिन ईरान ने इस बार पूरे region को battlefield बना दिया — Kuwait, Bahrain, Saudi Arabia, UAE, Qatar सब पर हमले। Hormuz बंद। Oil tankers पर हमले। यह “maximum retaliation” strategy थी।

Hegseth का यह कहना — “Whoa, we’re really in this now” — बताता है कि Pentagon खुद shocked था। जब “quick war” का plan धराशायी हुआ, ट्रंप के सामने दो ही रास्ते बचे: या तो बड़ा escalate करो (ground troops), या deal करो। दोनों options politically कठिन हैं — इसीलिए वह हर रोज़ एक नया narrative आज़माते हैं।

TIME: Inside Trump’s Search for Exit The Conversation: Asymmetric Trap

📌 निष्कर्ष: ट्रंप किस जाल में फँसे हैं?

ट्रंप के बदलते बयानों के पीछे कोई एक नहीं, बल्कि कई कारण एक साथ काम कर रहे हैं। घरेलू दबाव — gas prices, approval ratings, midterms — उन्हें “deal” की भाषा बोलने पर मजबूर करता है। इस्राइल का स्वतंत्र एजेंडा — जैसे South Pars हमला — उन्हें embarrass करता है। ईरान का unexpected strong response — planes गिराना, Hormuz बंद रखना — उनकी “जीत” की narrative को खोखला करता है।

Vance-Netanyahu की आंतरिक दरार बताती है कि अमेरिकी नेतृत्व के भीतर भी एकमत नहीं है। और सबसे बड़ी बात — कोई exit strategy नहीं है। ईरान की शर्तें अब पहले से और कड़ी हैं। “Maximum pressure” के जनक ट्रंप खुद अब “maximum pressure” में हैं।

4 अप्रैल 2026 — Hormuz deadline कल है (6 अप्रैल)। या तो नया ultimatum आएगा, या नया U-turn। Vimarsh360 हर घटनाक्रम को cover करता रहेगा।

दीपक चौधरी — Vimarsh360 Founder Editor
दीपक चौधरी — Founder-Editor,

8 साल के पत्रकारिता अनुभव में जियोपॉलिटिक्स, भारतीय राजनीति और ऊर्जा अर्थव्यवस्था पर विशेष फ़ोकस। 2025-26 में ईरान-इस्राइल युद्ध, Hormuz संकट, भारत-चीन संबंध और Russia oil ban पर 7 से अधिक गहरे विश्लेषण प्रकाशित। Vimarsh360.com के ज़रिए हिंदी पाठकों तक global geopolitics को सरल भाषा में पहुँचाने का मिशन।

Host: Vimarsh with Deepak @7PM  |  X: @DEEPAK26108248  |  Instagram: @vimarsh.deepak

📖 यह भी पढ़ें
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
ट्रंप ने ईरान पर हमला क्यों किया? ﹢

ट्रंप ने तीन कारण बताए: ईरान का परमाणु कार्यक्रम पुनः शुरू करना, अमेरिकी ठिकानों पर खतरा, और Hamas-Hezbollah जैसे proxy groups को support। 28 फरवरी 2026 को Operation Epic Fury शुरू हुआ जिसमें सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या भी हुई।

क्या ट्रंप और नेतेन्याहू के बीच सच में विवाद हुआ? ﹢

हाँ। Times of Israel के अनुसार VP JD Vance और नेतेन्याहू के बीच “tense call” हुई। इस्राइल ने South Pars gas field पर बिना बताए हमला किया — ट्रंप ने कहा उन्हें जानकारी नहीं थी। Guardian ने खुलासा किया कि Witkoff और Kushner “Israeli assets” की तरह काम कर रहे थे।

Hormuz Strait क्यों बंद है और भारत पर क्या असर? ﹢

ईरान ने युद्ध के जवाब में Hormuz Strait बंद कर दी — global oil supply बाधित। भारत अपनी 80%+ oil import करता है और Hormuz इसका प्रमुख मार्ग है। तेल कीमतें बढ़ रही हैं, Brent Crude 05+ पर। विस्तार से पढ़ें →

ट्रंप के बयान इतनी बार क्यों बदलते हैं? ﹢

मुख्य कारण: approval rating 39% (record low), gas prices +, 2026 midterms का दबाव, ईरान का unexpected मज़बूत जवाब, इस्राइल का स्वतंत्र agenda, Vance-Netanyahu दरार, और सबसे बड़ी बात — कोई clear exit strategy नहीं।

क्या ईरान-अमेरिका शांति वार्ता सच में हो रही है? ﹢

ट्रंप बार-बार दावा करते हैं, ईरान हर बार नकार देता है। ईरान ने अमेरिका को “deceitful” कहा है। ईरान की शर्तें — reparations, Hormuz fees, missile program, US bases बंद — पहले से और कड़ी हैं। Arms Control Association के अनुसार ईरान ने 15-point US proposal “excessive और irrational” बताया।

Vimarsh360.com  |  सच का हर पहलू  |  © 2026 दीपक चौधरी  |  यह विश्लेषण 4 अप्रैल 2026 की उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।

Leave a Comment

शहर चुनें