AI की भीड़ में
अपना AI कैसे चुनें?
ChatGPT alternatives से लेकर best AI tools तक — how to use artificial intelligence सही तरीके से, हर profession के लिए।
रमेश और उमेश एक ही कंपनी में काम करते थे। एक ही टीम, एक ही काम — क्लाइंट से बात करो, उनकी ज़रूरतें समझो, रिपोर्ट बनाओ।
लेकिन उमेश हमेशा एक बात नोटिस करता था।
वो और रमेश दोनों साथ क्लाइंट कॉल खत्म करते थे। उसके बाद उमेश अपनी सीट पर बैठ जाता — नोट्स खंगालता, दिमाग पर ज़ोर डालता, रिपोर्ट टाइप करता। और रमेश? रमेश कॉफी लेकर बैठ जाता। इत्मीनान से। बातें करता। हंसता।
रिपोर्ट रमेश की भी उतनी ही अच्छी होती — बल्कि कई बार बेहतर।
एक दिन उमेश से रहा नहीं गया।
“नन्हे? कौन नन्हे?”
रमेश ने लैपटॉप खोला।
नन्हे कोई इंसान नहीं था। नन्हे एक AI tool था — Otter.ai। रमेश हर क्लाइंट कॉल का ऑडियो उसे दे देता था। पहले से एक prompt feed कर रखा था। बाकी काम नन्हे करता था।
लेकिन नन्हे सिर्फ notes नहीं बनाता था।
वो बताता था कि रमेश से कॉल में कौन सा point छूट गया। क्लाइंट का mood कैसा था। कौन सी बात पर क्लाइंट ज़्यादा engaged था। अगली बार की strategy क्या हो सकती है।
उमेश चुप रहा।
शायद यही था रमेश के तेज़ी से आगे बढ़ने का राज़। और Employee of the Year बनने का भी।
रमेश की तरक्की सिर्फ मेहनत से नहीं आई थी — AI के सही उपयोग से आई थी।
Artificial Intelligence Kya Hai — और मेरे लिए कौन सा?
क्या तुमने भी AI try किया है? शायद हाँ। ChatGPT खोला होगा, कुछ पूछा होगा, जवाब आया होगा। ठीक लगा। फिर बंद कर दिया।
या शायद तुमने सुना है — Gemini है, Claude है, Perplexity है, Grok है। इतने सारे AI tool apps। इतने सारे options। और तुम्हारे मन में एक ही सवाल — “आखिर मेरे लिए कौन सा?”
यही confusion आज लाखों भारतीय युवाओं के मन में है।
Slack Workforce Index 2024 के अनुसार भारत में 61% desk workers AI daily use कर रहे हैं — global average सिर्फ 40% है। लेकिन इनमें से 40% ने AI सीखने में 5 घंटे से भी कम समय दिया है।
स्रोत: Slack Workforce Index 2024 →और इस confusion की वजह से ज़्यादातर लोग एक गलती करते हैं — वो या तो सबसे popular AI उठा लेते हैं बिना सोचे, या फिर इतने overwhelmed हो जाते हैं कि कोई भी नहीं उठाते।
दोनों गलत हैं।
सच यह है कि हर AI की अपनी ताकत है। जैसे हर दर्द में पैरासिटामोल काम नहीं करती — माइग्रेन अलग है, जोड़ों का दर्द अलग है, बुखार अलग है। डॉक्टर दवाई बीमारी देखकर देता है, नाम देखकर नहीं। तुम्हें भी अपना काम देखकर AI चुनना होगा, popularity देखकर नहीं।
How to Use Artificial Intelligence — तीन सवाल, बस इतना काफी है
सही AI चुनने के लिए कोई technical knowledge नहीं चाहिए। बस तीन सवाल पूछने हैं — खुद से।
AI से निकलकर क्या आना चाहिए? एक लिखा हुआ article? एक analysis? कोई code? कोई image? या बस एक conversation जो मुझे सोचने में मदद करे?
हर काम की एक अलग priority होती है। एक journalist को research चाहिए। एक designer को creativity। एक developer को accuracy।
Assistant की तरह — जो मेरे साथ काम करे, मुझे समझे, context याद रखे? या tool की तरह — जिसे एक काम दो, result लो, बंद करो?
यही तीन सवाल रमेश ने भी पूछे थे — बस instinctively। उसे पता था कि उसे क्या output चाहिए, उसके काम में accuracy और psychology ज़्यादा ज़रूरी है, और वो AI को assistant की तरह use करना चाहता है। इसीलिए Otter.ai उसके लिए perfect था।
Best AI Tools in Hindi — पाँच AI, पाँच अलग ताकतें
यह final verdict नहीं है। यह starting point है — ताकि तुम अपने तीन सवालों के जवाब से इन्हें match कर सको। ये सभी top AI tools के free plans उपलब्ध हैं।
ChatGPT Alternatives — Quick Comparison
| AI Tool | सबसे Strong | एक कमज़ोरी | Free Plan? |
|---|---|---|---|
| ChatGPT | Versatility, conversational flow | Deep analysis में कभी-कभी surface-level | ✅ हाँ |
| Claude | Long-form reasoning, nuanced writing | Real-time web data limited | ✅ हाँ |
| Gemini | Google integration, current info | Creative tasks में कभी-कभी rigid | ✅ हाँ |
| Perplexity | Source-backed research | Creative या long-form writing कम | ✅ हाँ |
| Grok | Real-time trends, X data | Deep documents में limited | ✅ हाँ (X account चाहिए) |
Stanford University के AI Index Report 2025 के अनुसार, India में AI skills की penetration global average से 2.5 गुना ज़्यादा है। NASSCOM AI Adoption Index के अनुसार 87% Indian enterprises अब AI solutions actively use कर रहे हैं (दिसंबर 2025)।
स्रोत: PIB India / Stanford AI Index 2025 →एक बात याद रखो — यह tools हर महीने बेहतर होते जा रहे हैं। आज जो कमज़ोरी है, कल नहीं होगी। इसीलिए tool से ज़्यादा ज़रूरी है सोचने का तरीका।
AI Tool App चुनो — अपना खुद
ऊपर तुमने तीन सवाल पढ़े। पाँच AI tools की personality पढ़ी। लेकिन फिर भी confusion हो? यह calculator तुम्हारे लिए है।
अगर इस calculator ने तुम्हें सही AI चुनने में मदद की तो नीचे comment करके ज़रूर बताओ। या फिर अपनी ज़रूरत Vimarsh360 के WhatsApp पर भेज दो — मैं तुम्हारी मदद करूँगा।
📱 Jio users के लिए अभी बड़ा मौका: MyJio app पर ₹349+ के 5G plan पर Google Gemini Pro 18 महीने बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है — जिसकी असली कीमत ₹35,100 है। Offer October 2026 तक valid है।
📱 Airtel users के लिए: Perplexity Pro का offer जनवरी 2026 में बंद हो चुका है — लेकिन Airtel Thanks app पर नए AI offers आते रहते हैं, नज़र रखें। ⚠️ Offers बदलते रहते हैं — claim करने से पहले official app पर ज़रूर verify करें।
AI मिल गया — अब Prompt कैसे करें?
सही सवाल पूछना skill है।
यहाँ एक बड़ी गलती लोग करते हैं।
वो AI से बात करते हैं जैसे Google search से करते हैं। Keywords डालते हैं। एक line लिखते हैं। और फिर जो जवाब आता है वो देखकर कहते हैं — “यह तो काम का नहीं।”
गलती AI की नहीं थी। गलती सवाल पूछने के तरीके की थी।
दोनों ने एक ही AI use किया। result अलग था।
3 Ready-to-Use Prompts — Meeting, Email और AI for Research
शुरुआत करने के लिए इन तीन prompts को directly use करो — अपने details fill करके:
Prompting एक skill है। और हर skill सीखी जा सकती है। इस series के तीसरे article में हम इसी पर बात करेंगे — कैसे prompt करें, कौन से courses बेहतर हैं, और रमेश जैसा result कैसे पाएँ।
लोग यह भी पूछते हैं
कोई एक AI “better” नहीं है — काम के हिसाब से हर AI आगे है। Deep analysis के लिए Claude को ChatGPT से बेहतर माना जाता है। Research with sources के लिए Perplexity। Google integration और current news के लिए Gemini। Real-time social trends के लिए Grok। अपने काम का पहले analysis करो, फिर AI चुनो।
AI यानी Artificial Intelligence एक ऐसी technology है जो computer को इंसान जैसा सोचने और काम करने में मदद करती है — जैसे text लिखना, research करना, code बनाना, या conversation करना। आज के AI tools जैसे ChatGPT, Claude, Gemini किसी भी काम में intelligent assistant की तरह काम करते हैं।
ChatGPT alternatives में सबसे popular हैं — Claude (serious writing और analysis), Gemini (Google workspace), Perplexity (research with sources), और Grok (real-time trends)। सभी के free plans उपलब्ध हैं। ऊपर दिए calculator से अपने काम के लिए best option चुनो।
Research के लिए Perplexity AI सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह हर जवाब के साथ verified sources देता है। Prompt इस तरह दें: “[Topic] के बारे में बताओ, sources के साथ, simple Hindi में।” Deep analysis के लिए Claude use करें। ऊपर दिया Research prompt template directly copy कर सकते हो।
नन्हे ने रमेश को replace नहीं किया।
नन्हे ने रमेश को upgrade किया।
रमेश वही रमेश था — उसकी समझ, उसका experience, उसका judgment। बस एक औज़ार जुड़ गया जिसने उसके हर काम को तेज़ और गहरा कर दिया।
यही AI का असली काम है।
तुम्हें भी अपना “नन्हे” ढूंढना है। और वो ढूंढने की शुरुआत किसी app store से नहीं — उन तीन सवालों से होती है जो तुमने आज पढ़े।
अगला कदम आसान है। ऊपर calculator use करो। एक AI चुनो। आज का एक काम उसे दो। बस इतना।
और अगर तुम अभी भी हिचक रहे हो — prompt सही नहीं बन रहा, result मन मुताबिक नहीं आ रहा — तो एक बात याद करो। जब पहली बार साइकिल छोड़कर बाइक चलाई थी — वही डर था, वही हिचक थी। लेकिन तुमने हिम्मत की थी। और एक दिन बाइक साइकिल से आसान लगने लगी थी। यहाँ भी वही करना है।

दीपक चौधरी एक वरिष्ठ पत्रकार और Vimarsh360 के
Founder-Editor हैं। इन्हें पत्रकारिता में 8+ वर्षों का
अनुभव है। Economics Honours और Psychology की
पृष्ठभूमि के साथ ये व्यक्तिगत वित्त, करियर मार्गदर्शन
और आर्थिक विश्लेषण पर हिंदी में लिखते हैं।
पूर्व में The Inside News से जुड़े रहे हैं।










